Shikanja Recent Blogs

Blog Thumbnail August 10, 2026
Vinod Sharma

सिर्फ 24 घंटे के अंदर मंदिर चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी और चोरी का माल रिसीव करने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान चोरी की गई चांदी को पिघलाकर छिपाने की कोशिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने करीब 800 ग्राम पिघली हुई चांदी, ₹1.10 लाख कैश और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की। PS Greater Kailash की तेज कार्रवाई से मंदिर चोरी का मामला 24 घंटे में सॉल्व!

Read More
Blog Thumbnail August 10, 2026
Vinod Sharma

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े Interstate Cyber-Fraud Network का पर्दाफाश किया है! मामले की शुरुआत हुई 88 साल के एक Senior Citizen के चोरी हुए मोबाइल फोन से।

मामले की शुरुआत हुई 88 साल के एक Senior Citizen के चोरी हुए मोबाइल फोन से। Cyber Police Station, Central District ने जांच को आगे बढ़ाते हुए जयपुर और मेरठ-गाजियाबाद में एक साथ कार्रवाई की। जयपुर में एक पूरा फर्जी Call Centre Setup पकड़ा गया, जहां से Servers, Laptops, Tabs और POS Machines बरामद हुए। कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 52 मोबाइल फोन, 145 SIM Cards, 70 Debit Cards, 6 POS Machines, 13 Bank Passbooks और ₹4 लाख Cash बरामद किया। चोरी के मोबाइल से शुरू हुई जांच ने खोला करोड़ों की साइबर ठगी के नेटवर्क का राज! https://youtube.com/shorts/76n99Vmb0rM

Read More
Blog Thumbnail August 09, 2026
Vinod Sharma

सिर्फ 24 घंटे के अंदर 2 नाइट बर्गलरी केस सॉल्व करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

PS Jyoti Nagar की टीम को बड़ी कामयाबी! सिर्फ 24 घंटे के अंदर 2 नाइट बर्गलरी केस सॉल्व करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में 100% चोरी का सामान बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया TSR भी रिकवर किया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध चोरी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है, जिसे अन्य मामलों से लिंक किया जा रहा है। PS Jyoti Nagar की तेज कार्रवाई से अपराधियों पर कसा शिकंजा!

Read More
Blog Thumbnail August 07, 2026
Vinod Sharma

दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के बड़े सप्लाई नेटवर्क पर उत्तर-पूर्व जिला पुलिस ने कसा शिकंजा।

AATS की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के 372 कोन बरामद किए गए, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घातक मांझा हर साल कई लोगों की जान और सुरक्षा के लिए खतरा बनता है। दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। https://youtube.com/shorts/ldIHta3V2Cc?feature=share

Read More
Blog Thumbnail August 05, 2026
Vinod Sharma

पश्चिमी ज़िला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इंदरपुरी में देर रात चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

पश्चिमी ज़िला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इंदरपुरी में देर रात चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹3.61 लाख की दांव राशि और जुए में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, कानून तोड़ने वालों पर लगातार हो रहा है करारा प्रहार!

Read More
Blog Thumbnail August 05, 2026
Vinod Sharma

उत्तर-पूर्वी ज़िले की ज्योति नगर और नंद नगरी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

उत्तर-पूर्वी ज़िले की ज्योति नगर और नंद नगरी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 84 रोल प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बरामद किया गया। दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जानलेवा चाइनीज़ मांझे पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक और सख्त कदम है। दिल्ली पुलिस — अपराध पर लगातार शिकंजा

Read More